Last modified on 21 अक्टूबर 2018, at 04:59

जाने किस आस में बूंद / सुमन केशरी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:59, 21 अक्टूबर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमन केशरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये तो अजब वाकया हुआ
कल सवेरे टीले के बगल से गुजरते हुए
पत्ते पर पड़ी जलबूंद
अचानक पुकारते हुए साथ होली
जाने वह बूंद ओस थी या
पानी किसी आँख का
क्या वह बीत गई थी
या है वह अब भी
मौजूद इस देह में

जाने किस रूप में…

जाने किस आस में…