Last modified on 22 अक्टूबर 2018, at 18:51

बाढ़-2 / स्वप्निल श्रीवास्तव

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:51, 22 अक्टूबर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वप्निल श्रीवास्तव |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बाढ़ सब से पहले हमारे घर
आती है

अपने समय पर पहुँच जाता है
सूखा

सबसे बुरी ख़बर यह है कि
राजनेता हमारे घर आने लगे हैं

उनकी शक्लों में दिखाई देते हैं
गिद्ध
वे झपट्टा मारने को तत्पर हैं

हम बाढ़ और सूखे से खुद को
बचा लेंगे
कोई हमें इन आदमख़ोरों से
बचाए