Last modified on 29 जुलाई 2008, at 23:58

झील लिखिए कि समंदर लिखिए / विनय कुमार

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:58, 29 जुलाई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनय कुमार |संग्रह=क़र्जे़ तहज़ीब एक दुनिया है / विनय क...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

झील लिखिए कि समंदर लिखिए।
अपने कमरे में बैठ कर लिखिए।

क्या ज़रूरी है धूप में सिकना
सिंकनेवालों से पूछ कर लिखिए।

चांद पर लिख गये ज़मीं वाले
चांद पे रहिए ज़मीं पर लिखिए।

जाल हो पर नज़र नहीं आये
उसमें परवाजे़ कबूतर लिखिए।

दिल की आवाज़ न लिखने देगी
अक्ल से हाथ हिलाकर लिखिए।

ज़ख्म ईनाम दिला सकता है
ज़ख्म माथे पे सजाकर लिखिए।

शायरी जंग छेड़ सकती है
कीमती जान बचाकर लिखिए।

रात के ख़्वाब दिन की नींदों में
दिन के बारे में रात भर लिखिए।

जो बहुत कीमती दिखायी दे
ऐसे कागज़ पे रहगुज़र लिखिए।

और भी शौक हैं सुख़न के सिवा
कौन कहता है उम्र भर लिखिए।