Last modified on 1 अगस्त 2008, at 08:39

निरुद्विग्न / महेन्द्र भटनागर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:39, 1 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=मृत्यु-बोध / महेन्द्र भटनागर }}...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मृत्यु से डरते रहेंगे

तो

हो जायगा

जीना निरर्थक !

भार बोझिल

शुष्क नीरस

निर्विषय मानस।


अतः

सार्थक तभी

जीवन,

मरण-डर मुक्त हो

हर क्षण।


अशुभ है

नाम लेना

मृत्यु-भय का,

या प्रलय का

इसी कारण।