Last modified on 3 अगस्त 2008, at 20:19

मन-वांछित / महेन्द्र भटनागर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:19, 3 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=मृत्यु-बोध / महेन्द्र भटनागर }}...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जब-तक

जीना चाहा

हमने;

ख़ूब जिये !

मानों

वर्षा में भी

जलते रहे दिये !


नहीं किसी की

रही कृपा,

जूझे -

अपने बल पर

विश्वास किये !