Last modified on 3 अगस्त 2008, at 20:42

नमन / महेन्द्र भटनागर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:42, 3 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=मृत्यु-बोध / महेन्द्र भटनागर }}...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अलविदा !

जग की बहारो

अलविदा !

ओ, दमकते चाँद

झिलमिलाते सित सितारो

अलविदा !

पहाड़ो ... घाटियो

ढालो ... कछारो

अलविदा !

उफ़नती सिन्धु-धारो

अलविदा !


फड़फड़ाती

मोह की पाँखो,

छलछलाती

प्यार की आँखो

अलविदा !


अटूटे बंध की बाँहो

अधूरी छूटती चाहो

अलविदा !
अलविदा !