Last modified on 6 अगस्त 2008, at 08:47

गणतंत्र-स्मारक / महेन्द्र भटनागर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:47, 6 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=संकल्प / महेन्द्र भटनागर }}गणत...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गणतंत्र-दिवस की स्वर्णिम

किरणों को मन में भर लो !


आलोकित हो अन्तरतम,

गूँजे कलरव-सम सरगम,

गणतंत्र-दिवस के उज्ज्वल

भावों को मधुमय स्वर दो !


आँखों में समता झलके,

स्नेह भरा सागर छलके,

गणतंत्र-दिवस की आस्था

कण-कण में मुखरित कर दो !


पशुता सारी ढह जाये,

जन-जन में गरिमा आये,

गणतंत्र-दिवस की करुणा-

गंगा में कल्मष हर लो !