Last modified on 11 अगस्त 2008, at 21:22

प्रधूपिता से / महेन्द्र भटनागर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:22, 11 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=संतरण / महेन्द्र भटनागर }} ओ वि...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ओ विपथगे !
जग-तिरस्कृत,

माँग को
सिन्दूर से भर दूँ !

सहचरी ओ !
मूक रोदन की —
कंठ को
नाना नये स्वर दूँ !

ओ धनी !
अभिशप्त जीवन की —

तुझे उल्लास का वर दूँ !

ओ नमित निर्वासिता !


नील कमलों से
घिरा घर दूँ !

वंचिता ओ !
उपहसित नारी —
अरे आ
रुक्ष केशों पर
विकंपित
स्नेह-पूरित
उँगलियाँ धर दूँ !