Last modified on 6 जुलाई 2019, at 23:19

लोकतंत्र अगर यही है / विनय मिश्र

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:19, 6 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनय मिश्र |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लोकतंत्र अगर यही है
तो हमारे लिए नहीं है
वैसे यह तमाशा है
 या परिवर्तन
अथवा इस प्रदर्शन का भी
कोई एक दर्शन है
सवाल यह अकारण नहीं है क्योंकि
हिजड़ों के देश में
ताली बजाना अपना शौक नहीं
बल्कि परिस्थितियों का एक नर्तन है
और इसी उधेड़बुन में
जीती हुई जनता धीरे-धीरे
स्वाद के नाम पर
अब नीम से कहीं ज्यादा
तिक्त हो चुकी है
और स्वयं से तंग आकर
मृत्यु की वेदना से पहले ही
मुक्त हो चुकी है...।