Last modified on 13 अगस्त 2008, at 01:18

सुहानी सुबह / महेन्द्र भटनागर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:18, 13 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=संतरण / महेन्द्र भटनागर }} जीवन...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जीवन की हर सुबह सुहानी हो !

भर लो हास बहारों का
नदियों कूल कछारों का
फूलों गजरों हारों का

कन-कन की हर्षान्त कहानी हो !

मीठा राग विहंगों का
पागल प्रेम उमंगों का
अंतर लाज-तरंगों का

छलिया दुनिया नहीं बिरानी हो !

शीतल नेह निगाहों से
भर दो दुनिया चाहों से
प्यार भरे गलबाहों से

लहकी-लहकी मधुर जवानी हो !