Last modified on 13 अगस्त 2008, at 01:23

बिरहिन / महेन्द्र भटनागर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:23, 13 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=संतरण / महेन्द्र भटनागर }} कब स...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कब सरल मुसकान पाटल-सी बिखेरोगे सजन !

अनमना सूना बहुत बोझिल हृदय
धड़कनों के पास आओ, हे सदय !

कर रही बिरहिन प्रतीक्षा, उर भरे जीवन-जलन !

धूप में मुरझा रही यौवन-लता
मधु-बसंती प्यार इसको दो बता

मोरनी-सी नाच लूँ जी भर, रजत पायल पहन !

साथ ले चितचोर सोयी है निशा
भाविनी-सी राग-रंजित हर दिशा

रे अजाना दर्द प्राणों का, करूँ कैसे सहन !