Last modified on 9 जुलाई 2019, at 13:13

बाज़ार / विनोद विट्ठल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:13, 9 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद विट्ठल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक ही घर में थीं कई घड़ियाँ
अलग था सबका समय

एक ही समय में थे कई कलेण्डर

मौसम भी एक नहीं थे दुनियाभर में

मैं सबसे ज़्यादा दुखी हुआ :
एक होने की शुरुआत बाज़ार से हो रही थी ।