Last modified on 23 जुलाई 2019, at 17:30

भ्रष्टाचार-2 / मनोज झा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:30, 23 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <po...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तोप चीनी वर्दी अलकतरा,
 पशुपालन या फोन का लफरा।
 प्रतिभूति या खाद हवाला,
हर शब्दोँ के साथ घोटाला।

 न्यायालय या-सी बी आई,
 किस पर आस लगाऊँ भाई?
 कौन करेगा देश भलाई,
 नेता? संसद? या कि सिपाही?

 क्या इसीलिए आजाद हुए थे?
अपना खूँ बर्बाद किए थे।
 तू भारत नीलाम करोगे,
खुद ऐशो आराम करोगे।

 आतंकवाद का यही मूल है,
 जनता की आँखोँ मेँ धूल है।
आरक्षण मेँ दम नहीँ भाई,
 पकड़ सके जो इनकी कलाई.

 आओ सब इनको पहचानेँ,
अब न देँ सत्ता हथियानेँ।
योग्य जन अधिकारी होगा,
 धन सबका सरकारी होगा।