Last modified on 29 जुलाई 2019, at 23:58

अब बाज आओ / ऋषभ देव शर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:58, 29 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋषभ देव शर्मा |अनुवादक= |संग्रह=प्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

देखो!

अब बाज आओ,
मुझे और
सपने ना दिखाओ,
हर रात
एक सपने का
क़त्ल होता है,
देखते नहीं क्या तुम –
मेरी आँखों की धरती
लोहूलुहान हैं|
मुझे
इस तरह
पेशेवर हत्यारा न बनाओ|
अब बाज भी आओ!