Last modified on 8 अगस्त 2019, at 14:51

चार-चर्मकार / कुमार मुकुल

Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:51, 8 अगस्त 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुमार मुकुल |संग्रह=​सभ्‍यता और...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जन चार
भार (मृत मवेशी) लिए कंधों पर जा रहे
हिम्‍मत सबकी
हो रही तार-तार

मृत्‍यु का बोझ
हो रहा भार है
त्‍याग दें भार तो
जीना दुश्‍वार है।