Last modified on 2 सितम्बर 2019, at 14:50

सदस्य:Kumar suresh

Kumar suresh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:50, 2 सितम्बर 2019 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार=कुमार सुरेश


जन्म शिवपुरी म.प्र. में 9 सितंबर 1962 को। शिक्षा जीवाजी विश्वविद्यालय से बी.एस-सी,देवी अहिल्या विस्वविद्यालय इन्दौर से एम.ए (अर्थ शास्त्र)। दस वर्ष तक कारखाना अधिनियम के अंतर्गत इन्दौर दुग्ध संध में नौकरी, लोक सेवा आयोग से चयनित होकर वर्ष 1992-93 नायब तहसीलदार,जिला खंडवा, सम्प्रति-वर्ष1994 से 2016 तक मध्य प्रदेश शासन सहकारिता विभाग में। उपायुक्त सहकारिता पद से स्वेच्छिक सेवानिवृत्त वर्तमान में स्वतंत्र लेखन एवं निदेशक' सरोकार प्रकाशन' भोपाल।

वर्ष 1987 से दैनिक नईदुनिया इन्दौर,के ‘अधबीच’ कालम में व्यंग्य लेखन से सृजन-यात्रा का आरंभ ।

1 कविता संग्रह ‘शब्द तुम कहो’ 2004 में। 2 रचना समय काव्य पुस्तिका " आवाज एक पुल है "दिसंबर २००९ में। 3 कविता संग्रह 'भाषा साँस लेती है' 2011 में। 4 व्यंग्य उपन्यास 'तंत्र कथा ' 2018 में।

250 से अधिक कवितायें प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित। 25 से अधिक व्यंग्य आलेख अनेक दार्शनिक लेख, आलोचनात्मक लेख प्रकाशित। नव साक्षरों के लिए प्रचुर सामग्री लिखी है।

पुरस्कार- 1 कविता संग्रह ‘शब्द तुम कहो’ के लिये मध्य-प्रदेश की संगीत कला अकादमी, का ‘रजा पुरस्कार’ 2005। 2 कविता संग्रह ‘’ भाषा साँस लेती है 'के लिये अंबिकप्रसाद दिव्य सम्मान ’ 2011। 3 पुष्कर सम्मान 2019।


सम्पर्क- 14 ए सागर एस्टेट अयोध्या बाय पास भोपाल 462-041

मोबाइल-9827668309

ksuresh6290@gmail.com