Last modified on 19 अगस्त 2008, at 22:02

जागरण / महेन्द्र भटनागर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:02, 19 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= टूटती शृंखलाएँ / महेन्द्र भट...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


संसार के तरुण जगे
प्रत्येक के नयन जगे
विद्रोह-अग्नि से दिशा जली,
दिशा जली !

हुंकार जन-चरण बढ़े
ललकार जन-चरण बढ़े
लो साम्य-सूर्य से निशा मिटी,
निशा मिटी !

जन-शक्ति का प्रहार है,
उन्मुक्त राह-द्वार है,
नव विश्व-सृष्टि है —
उषा जगी,
उषा जगी !