Last modified on 7 अक्टूबर 2019, at 03:51

याचना / भारत यायावर

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:51, 7 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भारत यायावर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ॐ ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
हे माँ शारदे !

अनिल जनविजय के मन में कविता झँकार दे
उमाशँकर सिंह परमार को सुधीर सक्सेना से उबार दे
स्वप्निल श्रीवास्तव को खूब मोटा पुरस्कार दे
हिन्दी कवियों को अशोक वाजपेयी का प्यार दे
साहित्य अकादेमी को साहित्य अपरम्पार दे

मँगलेश डबराल को डबरे में डाल दे
उदय प्रकाश को मूँछ दे
राजेश जोशी को पूँछ दे
आलोकधन्वा को पटना से पाट दे
अरुण कमल को खगेन्द्र ठाकुर से साट दे
मैनेजर पाण्डेय को देश में कहीं खाट दे
अनामिका को सबकी आँख में खटकने दे
कृष्ण कल्पित को भूत सा भटकने दे
ज्ञानरँजन को पहल में अटकने दे

भारत यायावर को नागार्जुन की लँगोटी दे
छोटी सी सोटी दे
आर दे पार दे
दुश्मन को मार दे
ऐसो एक नार दे
सोलह शृँगार दे
तार दे तार दे
सबको दुलार दे
हे माँ शारदे!