Last modified on 27 अक्टूबर 2019, at 12:13

आज रौशन अँधेरे हुए / अभिषेक कुमार अम्बर

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:13, 27 अक्टूबर 2019 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आज रौशन अँधेरे हुए
रात में भी सवेरे हुए।

चाँद तारों की औकात क्या
आज तो हम भी तेरे हुए।

गोपियाँ आज सारी खड़ी
तट पे कान्हा को घेरे हुए।

रूठिए यों न हमसे सनम
बैठिए मुँह न फेरे हुए।

रहजनों का हमें खौफ क्या
अब तो रहबर लुटेरे हुए।

नाम जब जब तुम्हारा सुना
ग़म के बादल घनेरे हुए।