Last modified on 30 अक्टूबर 2019, at 19:41

बचपन / प्रेमलता त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:41, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुंदर मोहक, बचपन तरती, नाव चली।
हँसता जीवन, खन-खन करती, नाव चली।

कितनी आशा, पलकों में है, आन बसे,
छम-छम छलकी, बूंदें रुकती, नाव चली।

पार लगाना, कागज तरिणी, आज इन्हें,
भार उठाते, काँधें झुकती, नाव चली।

राह दिखाते, पतवार वही, स्वयं बने
कुछ आगे, कुछ पीछे लगती, नाव चली।

लौट न आये, फिर से बचपन, रास लिए,
खो जाता मन, आँगन रचती, नाव चली।