Last modified on 30 अक्टूबर 2019, at 20:05

अकथ नहीं नैनों की भाषा / प्रेमलता त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:05, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अकथ नहीं नैनों की भाषा, होता मन उद्गार है।
पल में रोती हँसती पल में, नत नयना स्वीकार है।

करते बस जो मीठी बातें, बहुभाषी मन के कुटिल,
अंदर बाहर अलग विलग से, मन में भरा विकार है।

हो शुचिता का भाव हृदय में, मुख की आभा स्वयंहो,
वाणी सुखद अमृत बरसाये, देता अजब निखार है।

आर्द्र नयन मुखरित नयन हो, चितवन बाँकी चंचला,
प्रीति सहज मन की आँखों में, ममता और दुलार है।

नैनों की है रीति निराली, प्रकट करें हृद भाव को,
लेकर प्रेम हृदय की करुणा, नीर बहाता धार है।