Last modified on 30 अक्टूबर 2019, at 20:06

भाव अर्पण जहाँ / प्रेमलता त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:06, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भाव अर्पण जहाँ किया होगा।
प्रीत हाला वहीं पिया होगा।

जीव आत्मा मिलन तभी संभव,
अंतिका ने शरण लिया होगा।

है निभाना सरल न रिश्तों को,
त्याग सेवा सहित जिया होगा।

बोल मीठे सुना न जिसने वह,
होंठ अपने सदा सिया होगा।

डूबते हम वहीं भँवर में यदि,
साध्य जीवन नहीं दिया होगा।

प्रेम बाधा मिटे सुगम पथ हो
ज्ञान दर्पण सदा हिया होगा।