Last modified on 30 अक्टूबर 2019, at 22:39

लेखनी जग जाती / प्रेमलता त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:39, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मन मंदिर अब तुम्हें बसाकर, प्रियतम रूठ नहीं पाती।
दिन तो सब को किया समर्पित, रात लेखनी जग जाती।

रात चाँदनी झिलमिल तारे, दूर नगर हमको जाना,
निशा खुमारी नींद न आये, चली गगरिया छलकाती।

शब्दों का अभिसार करूँ ले, मुक्ता अक्षर अँगड़ाई,
बनी गीतिका मान करे तब, हृदय मोहनी इठलाती।

जीवन पथ अब सजा रही है, विभा बढ़ाती यह बाला,
सोते नाहर जाग उठेंगे, वाणी से यह उमगाती।

कभी लगाये तिलक सिंदूरी, खुले केश भी लहराये,
अंग-अंग लावण्य जगाकर, भोला मुखड़ा, सकुचाती।

फूलों के गजरे में गूँथे, सुचि सुंदर मोहक आखर,
नगर डगर पर चली झूमती, तन मन को है महकाती।

प्रेम नगरिया घनी सुहानी, सेवा का अवसर पायें,
नये दौर में सब मिल अपने, हाथ बढ़ाना समझाती।