Last modified on 6 नवम्बर 2019, at 00:45

हो जाये मन पहले जैसा / छाया त्रिपाठी ओझा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:45, 6 नवम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=छाया त्रिपाठी ओझा |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हो जाये मन पहले जैसा।
कह दो मीत आज कुछ ऐसा।

थम जाये नयनों का पानी
रुके हृदय की भले रवानी
नेह सुधा यों बरसाओ तुम
हो जाए फिर चूनर धानी
अगर साथ तुम फिर दुख कैसा।

हो जाये मन पहले जैसा।
कह दो मीत आज कुछ ऐसा।

अंतर की पीड़ा मिट जाये
नज़र तुम्हारी आस जगाये
जब-जब याद करूं मैं तुमको
मन का दीप स्वयं जल जाये
क्या करना है रुपया पैसा।

हो जाये मन पहले जैसा।
कह दो मीत आज कुछ ऐसा।

आकर बैठो पास हमारे
आंचल में टांकों तुम तारे
झुक जाये फूलों की डाली
और हवा फिर बाल संवारे
मिल जाये जैसे को तैसा।

हो जाये मन पहले जैसा।
कह दो मीत आज कुछ ऐसा।