Last modified on 18 नवम्बर 2019, at 17:57

न हन्यते / उज्ज्वल भट्टाचार्य

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:57, 18 नवम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उज्ज्वल भट्टाचार्य |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अपनी बालकोनी से 
बाहर फैली हरियाली देखता हूँ । 

कभी न कभी 
मुझे भी हरियाली का हिस्सा बनना है, 

जो 
कड़ी धूप में 
या बर्फ़ के नीचे  
मुरझा जाने के बाद 

खिल उठेगा 
बार-बार ।