Last modified on 7 दिसम्बर 2019, at 19:36

होली आयी / राजकिशोर सिंह

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:36, 7 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजकिशोर सिंह |अनुवादक= |संग्रह=श...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पफागुन आया होली आयी
बच्चों के संग टोली आयी

किसी के हाथ रंग पिचकारी
किसी के संग झोली आयी

लाल गुलाल से मुँह भरा है
हरे भांग की गोली आयी

हरे-पीले से गाल रंगा है
लाल रंग की चोली आई

सब नशे में था पता नहीं
भोला आया कौन भोली आयी