Last modified on 17 दिसम्बर 2019, at 23:03

सारथी / लता सिन्हा ‘ज्योतिर्मय’

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:03, 17 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लता सिन्हा 'ज्योतिर्मय' |अनुवादक= |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

थामें ऊंगली चंचल-मन की
राग-द्वेष मद छाए रे
दौड़ रहा वशीभूत हुआ मन
निश्चय-पथ भटकाए रे
फिर मन ही मन पछताए रे...

चेतनाएँ तू जागृत करले
वृत्ति अधीन हो जाए रे
दौड़ रहा था जो सरपट
वो इंद्रियाँ भी बंध जाए रे
चैतन्य-आत्म हो जाए रे....

व्यथित विचारों पर अंकुश कर
स्वयं लगाम लग जाए रे
उपयोगी बना, अनुकरण करे
नित समुचित मार्ग दिखाए रे
हर संभव भंवर बचाए रे....

इस पार्थिव रथ का सारथी बन
जब श्रीहरि हांक लगाए रे
जीवन-गीता का सार समझ
तू अर्जुन की गति पाए रे
यह ज्योतिर्मय तर जाए रे....