Last modified on 19 दिसम्बर 2019, at 20:58

सच कहता हूँ तेरे घर में सांप घुसा है / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:58, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवधेश्वर प्रसाद सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सच कहता हूँ तेरे घर में सांप घुसा है।
विषधर है वह तुझको डँसने पाप घुसा है।।

जीवन में जो कुछ भी तुमने काम किया है।
फल देने को कालांे का ये बाप घुसा है।।

रुपया पैसा को जितना तुम जाम किया है।
काला धन में गिनती कर अभिशाप घुसा है।।

चाहो जितना छटपट कर लो जेल मिलेगा।
हर सुख सुविधा छीना झपटी कांप घुसा है।।

मांफी मांगो या कुछ ऐसा काम करो तुम।
तेरे जीवन में ऊपर का झांप घुसा है।।