Last modified on 25 दिसम्बर 2019, at 22:39

कैसे नूतन वर्ष मनायें / रंजना सिंह ‘अंगवाणी बीहट’

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:39, 25 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना सिंह 'अंगवाणी बीहट' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जनमन दुखित अर्थ
पीड़ित है
जग में आज शांति
शापित है
छिन्न -भिन्न संकल्प
हो रहे
भूले सारे गीत
अनकहे
अब क्या अपनी
व्यथा सुनाएँ
कैसे नूतन वर्ष मनाएँ
देख रही अब मैं
परिवर्तन
नभ में हुआ ये कैसा
गर्जन
ज्योतिर्मय जगमग
आँगन
फिर से नई आस
जागी है
चलो पुन: हम शक्ति
लगाएँ
फिर से नूतन वर्ष मनाएँ
करें प्रतिज्ञा हम न
डरेंगे
मिलकर नवयुग
सृजन करेंगे
शंख बजाकर नए साल का
चलो #शहीदों को
सब मिल श्रद्धा सुमन
चढ़ाएँ
आओ नूतन वर्ष मनाएँ |