Last modified on 29 अगस्त 2008, at 00:06

आशा-किरण / महेन्द्र भटनागर

198.190.230.62 (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 00:06, 29 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= विहान / महेन्द्र भटनागर }} <poem> :...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


जीवन में
प्रतिकूल समय के
कुटिल प्रहारों को
सहने दो !

गत जीवन के
रंग-बिरंगे, मधुमय
सपनों के चित्रों को
मत देखो,
मत सोचो उन पर
दूर कहीं
विस्मृत-सागर के तल में
बहने दो !

एक समय आएगा ऐसा
जब सुख की बरखा होगी,
दुख की खेती मिट जाएगी !
जो इस आशा पर हँसते हैं
उनको हँसने दो !
1941