Last modified on 23 जनवरी 2020, at 15:45

स्कूल बैग / बालस्वरूप राही

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:45, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक बैग है, खाने दो,
जेबें इसमें तीन सुनो।
लांच-बॉक्स में हैं तैयार,
चार पूरियाँ, दहि, आचार।
पाँच टॉफियाँ, छह बिस्कुट,
सात खिलौने हैं छुटपुट।
देखो जरा हमारा ठाठ,
फूटटा, रबड़, पेंसिलें आठ।
पुस्तक-कॉपी हैं नौ-दस,
चलो पकड़ते हैं अब बस।