Last modified on 23 जनवरी 2020, at 20:23

कुतुब मीनार / बालस्वरूप राही

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:23, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ईफिल टावर झुका हुआ है,
सीधी खड़ी कुतुब मीनार।

कई शासकों सेनापतियों-
का है यह सपना साकर,
हिन्दू-मुसलमान दोनों को
एक सरीखा इससे प्यार।

तरह-तरह के सुन्दर मनकों
की है लड़ी कुतुब मीनार।

पाँच-पाँच मंज़िलें अनोखी
बनी हुई है सीढ़ीदार,
ऊपर से नीचे देखो तो
चींटी सी लगती है कार।

ऊँचाई की बात करो तो
बेहद बड़ी कुतुब मीनार।

चारों तरफ नजर रखती है,
यह दिल्ली की पहरेदार,
आठ-आठ सदियाँ बीती पर-
अब भी इस पर वही निखार

आँधी-बिजली, तूफानों से
जमकर लड़ी कुतुब मीनार।