Last modified on 14 फ़रवरी 2020, at 23:59

ठौर / पद्मजा बाजपेयी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:59, 14 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पद्मजा बाजपेयी |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भटका मन गली-गली, मिला नहीं ठौर कहीं?
चाहत थी सुकून मिले, मगर कहीं चैन नहीं।
भटका मन...1

प्यासा मन लिए फिरूँ, कूप, नदी पनघट तक,
रिक्तता ही रिक्तता है, शबनम की बूंद नहीं।
भटका मन...2

इतना समझता हूँ, यहाँ सब पराये हैं,
कुछ पहर काट लूँ, इसमे कोई भूल नहीं।
भटका मन...3

अपने कहने वाले, अपनों को छलते हैं,
सारा जग अपना है, इसमे कोई गैर नहीं।
भटका मन...4