Last modified on 26 फ़रवरी 2020, at 18:16

शोकगीत: एक / अरविन्द भारती

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:16, 26 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द भारती |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हवेली के
पिछले हिस्से में
हड्डियों की संख्या में
बढ़ोत्तरी हुई
और
मुर्गे की खुराक
दुगनी

अँधेरे में डूबी
झोंपड़ी
मुर्गी के
शोकगीत में
सिसकती रही।