Last modified on 3 सितम्बर 2008, at 10:00

अकेला / लीलाधर मंडलोई

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:00, 3 सितम्बर 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लीलाधर मंडलोई |संग्रह= }} तारीख़ें भी तीस और आदमी अकेला...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तारीख़ें भी तीस और आदमी अकेला

हफ़्ते भी चार और आदमी अकेला

ऋतुएँ भी छै और आदमी अकेला

महीने भी बारह और आदमी अकेला

वर्ष भी अनेक और आदमी अकेला

काम भी बहुत से और आदमी अकेला!