Last modified on 20 मार्च 2020, at 23:39

दीपशिखा / मनीष मूंदड़ा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:39, 20 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनीष मूंदड़ा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लौ
जलीं है बरसों बरस
श्रृंखलाबद्ध
करती मानवता को प्रज्वलित
अकेली
तो कभी कोई साथ मिल जाता
हम इंसानों के
उत्थान-पतन के चक्र का दायित्व लिए
लौ
जलीं है बरसों बरस
श्रृंखलाबद्ध
कुछ दीपशिखा अब भी बाक़ी है
उन रोशनियों को अब जीवंत होना होगा
जलना होगा
मार्गदर्शन करना होगा
हमारे आज का
और आने वाले कल का।