Last modified on 21 मार्च 2020, at 13:15

मेरे साथ / मनीष मूंदड़ा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:15, 21 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनीष मूंदड़ा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शुक्र है उजालों के सहारे हैं
कुछ बिलकुल करीब
तो कुछ दूर ही सही
मगर आज कई साथ हैं मेरे
 
कभी खुद को बदला
कभी सफ़र बदला
कभी वह बदले
तो कभी समय बदला

बमुश्किल ढूँढा हैं इन साथियों को
एक उम्र लग गयी इन्हें पाने को
आज कई साथ हैं मेरे
अकेला नहीं हूँ मैं
आज कई हाथ है मेरे।