Last modified on 4 अप्रैल 2020, at 15:02

नयन मील दीप जल गये / रंजना वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:02, 4 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=गीत...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नयन मिले दीप जल गये।
पतझड़ में फूल खिल गये॥

इंद्रधनुष उग आया मन के आँगन
फूली अमराई-सा बौराया मन।
व्याल पुष्प माल बन गये।
पतझड़ में फूल खिल गये॥

सिहरा तन अधरों पर भोला कंपन
महक उठी साँसों ने थामी धड़कन।
अँखियों को बोल मिल गये।
पतझड़ में फूल खिल गये॥

एक किरन दीप का सिंगार कर गयी
अंधियारी कोने में कहीं मर गयी।
तिमिर हेतु काल बन गये।
पतझड़ में फूल खिल गये॥

छूट रहीं फुलझड़ियाँ मानस के तीर
तन की दीपावली सजा रहा समीर।
मावस को दीप छल गये।
पतझड़ में फूल खिल गये॥