Last modified on 5 अप्रैल 2020, at 20:51

जै कन्हैया जी की / लक्ष्मी खन्ना सुमन

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:51, 5 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लक्ष्मी खन्ना सुमन |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जै कन्हैया जी की
पूड़ी खाओ घी की

भाजी बहुत करारी
खत्म हुई है सारी

अब अचार से खाओ
वरना मौज मनाओ

रीता ठंडा पानी
गुस्सा करती नानी

हलवा नहीं बनाया
हमको भोज न भाया

नानी को फुसलाओ
पैसे उससे पाओ

मिलकर मौज मनाएँ
चाट पकौड़ी खाएँ