Last modified on 12 अप्रैल 2020, at 15:17

पहले लेना प्रभु का नाम / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:17, 12 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

घंटे बोले टनटन टन
झांझ मंजीरे झनन-झनन
भक्ति भाव में डूबे जन
मंदिर में हो रहे भजन

कहते दर्शन दो भगवान
हमको दो अपना वरदान
जागो जागो तुम भी जागो
समय सवेरे का लो जान

पहले लेना प्रभु का नाम
फिर करना आपने सब काम
जागो जागो जल्दी बेटा
समय सवेरे का अभिराम

घंटे बोले टनटन टन
झांझ मंजीरे झनन-झनन