Last modified on 15 अप्रैल 2020, at 19:44

बादल मादल बजा रहा है / मधुसूदन साहा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:44, 15 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधुसूदन साहा |अनुवादक= |संग्रह=ऋष...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बादल मादल
बजा रहा है
वर्षा नाच रही है छम छम।
आसमान पर काले-काले
मेघ घूमते बन मतवाले।
खुशियाँ अंजुरी
में भर-भर कर
आया है बूंदों का मौसम।
पेड़ों की डाली हरियाई
अगवानी करती पुरवाई
टहनी-टहनी
पत्ते-पत्ते
बिजली छेड़ रही है सरगम।
दादुर रह-रह दाद दे रहे
नाविक अपनी नाव खे रहे
फसलों की ले
चाह ह्रदय में
सोंधी मिट्टी करती गमगम।

हर आँगन नहलाती वर्षा
सबका मन हर्षाती वर्षा
तपिश ह्रदय की
कम होती है
जब पड़ता है पानी झमझम।