Last modified on 15 अप्रैल 2020, at 19:54

पंख पसारे पुरवा आई / मधुसूदन साहा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:54, 15 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधुसूदन साहा |अनुवादक= |संग्रह=ऋष...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शीतलता अँजुरी में भरकर
पंख पसारे पुरवा आई
घर का कोना-कोना महका,
आंगन का सूनापन चहका,
खुशबू फैली दूर-दूर तक
माती का अंतमन लहका,
शायद चंदन वन से इसने
मलयज की झोली भर लाई।
राहत मिली सभी को थोड़ी,
सबने उखड़ी सासें जोड़ी,
पिछवाड़े में जाकर इसने
नई निबौरी जीभर तोडी,
शीतलता ने सरस परस से
रोम-रोम में प्रीत जगाई।
झूम उठी बगिया कि क्यारी,
पंखुरियाँ लगती अति प्यारी,
टिटकारी सुनकर टिटही की
कली-कली भारती किलकारी,
सबके मन में नई खुशी की
मीठी-मीठी लहर समाई।