Last modified on 24 अप्रैल 2020, at 00:03

हिन्दी

Manoshi Chatterjee (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:03, 24 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मानोशी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गरमी में पहली बरखा सी
सोंधी गंध महकती हिन्दी |
चमकीला चुँधियाता रस्ता
शब्दों का गलियारा सस्ता
आगे-पीछे लगीं दुकानें
फिर भी नहीं बहकती हिन्दी |
मुक्त गगन में खुल कर उड़ती,
देशी-परदेशी से जुड़ती,
भाषाओं के मेले में ज्यों
चिड़िया-भाँति चहकती हिन्दी |
हिन्दी भाषा माँ समान है,
भाषा देशों की कमान है,
आडंबर की आग बुझाती
सुन्दर सहज सरसती हिंदी|