Last modified on 8 जून 2020, at 19:00

फिर सुनाऊँगा कभी / कुमार विमलेन्दु सिंह

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:00, 8 जून 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार विमलेन्दु सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उस पहाड़ के पीछे
इस नदी के उस पार
रात्रि की पूरी कालिमा
सुन्दर अरुणाभा
सब के बारे में
पूछ कर जाते हैं
यह विहंग मुझसे

अब मेरे पंख के रंग
जो पहाड़, नदी, रात और भोर से
उपहार में मिले थे
सदन सज्जा के लिए हैं
उड़ान की बातें
फिर सुनाऊँगा कभी