Last modified on 8 जून 2020, at 19:09

विशाल वृत / कुमार विमलेन्दु सिंह

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:09, 8 जून 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार विमलेन्दु सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सघन वन
स्मृतियों का
और मुझ से अपेक्षित सहजता
केंद्र से आरम्भ
दो विपरीत दिशाओं की
त्रिज्याओं-सी हैं
मेरे जीवन वृत्त की।

इस परिधि का
इतना विस्तार भी नहीं
समेट पाए
सारा, सबकुछ
क्या जोड़ने दोगे
अपना भी कुछ?
हर्ष नहीं तो
विषाद ही सही
सहमति नहीं तो
विवाद ही सही
ऐसा करने से
त्रिज्या लधु नहीं रहेगी
और विशाल वृत
तुम्हारा भी हो रहेगा