Last modified on 16 सितम्बर 2008, at 20:19

जल / कविता वाचक्नवी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:19, 16 सितम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} जल, जल है पर जल का नाम बदल जाता ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जल, जल है

पर जल का नाम

बदल जाता है।

हिम नग से

झरने

झरनों से नदियाँ

नदियों से सागर

तक चल कर

कितना भी आकाश उड़े

गिरे

बहे

सूखे

पर भेस बदल कर

रूप बदल कर

नाम बदल कर

पानी, पानी ही रहता है।


श्रम का सीकर

दु:ख का आँसू

हँसती आँखों में सपने-जल ,

कितने जाल डाल मछुआरे

पानी से जीवन छीनेंगे ?

कितने सूरज लू बरसा कर

नदियों के तन-मन सोखेंगे ?

उन्हें स्वयम् ही

पिघले हिम के

जल-प्लावन में घिरना होगा

फिर-फिर जल के


घाट-घाट पर

ठाठ-बाट तज

तिरना होगा,

महाप्रलय में

एक नाम ही शेष रहेगा

जल

जल

जल ही जल ।