Last modified on 13 जुलाई 2020, at 13:41

खिड़की को देखूँ कभी / अभिषेक कुमार अम्बर

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:41, 13 जुलाई 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

खिड़की को देखूँ कभी, कभी घड़ी की ओर,
नींद हमें आती नहीं, कब होगी अब भोर।
कब होगी अब भोरखेलने हमको जाना,
मारें चौक्के छक्के, हवा में गेंद उड़ाना।
कह 'अम्बर' कविराय,पड़ोसन हम पर भड़की।
जोर जोर चिल्लाय,देखकर टूटी खिड़की।
 
(कुण्डलिया छंद)