Last modified on 17 जुलाई 2020, at 18:51

आपसे प्यार है / कैलाश झा 'किंकर'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:51, 17 जुलाई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कैलाश झा 'किंकर' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आपसे प्यार है
प्यार संसार है।

नफरतों से मिली
आपको हार है।

आपके बाग़ में
फूल है, ख़ार है।

ज्ञान का आप में
पूर्ण भंडार है।

आपकी ज़िंदगी
जैसे आधार है।

दोस्त कैसे कहूँ
वह गुनहगार है।