Last modified on 2 अगस्त 2020, at 19:22

छन्नूजी / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:22, 2 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दाल भात रोटी मिलती तो।
छन्नू नाक चढ़ाते।
पुड़ी परांठे रोज़ रोज ही।
मम्मी से बनवाते।
हुआ दर्द जब पेट, रात को।
तड़फ-तड़फ चिल्लाये।
बड़े डाक्टर ने इंजॆक्शन
आकर चार लगाये।
छन्नूजी अब दाल भात या।
रोटी ही खाते हैं।
पुड़ी परांठे।दिए किसी ने
गुस्सा हो जाते हैं।