Last modified on 3 अगस्त 2020, at 23:38

मछली / एस. मनोज

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:38, 3 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एस. मनोज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चलो देखने ताल तलैया
संग चलेंगे दीदी भैया

गरई, बुआरी, पोठिया मछली
ताल तलैया से है निकली

मांगुर, हिलसा, रोहू, इचना
मार के लाया है रमचबना
 
भुन्ना, गौंची, सिंग्धी, बामी
सब मछली में हैं ये नामी।